our Our Objectives & Campaign
हम एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं—
  • जहां भ्रष्टाचार का नामोनिशान न हो,
  • जहां थानों और तहसीलों में आम आदमी को अपमान और शोषण का सामना न करना पड़े,
  • जहां हर नागरिक को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुफ्त में उपलब्ध हो,
  • जहां स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए सुलभ और निःशुल्क हों,
  • जहां संसद और विधानसभाएं अपराधियों से मुक्त हों,
  • जहां हर ईमानदार और योग्य व्यक्ति राजनीति में आने का सपना देख सके,
  • जहां हर व्यक्ति को रोजगार (पक्की सरकारी नौकरी) की गारंटी हो।
  • जहां सरकारी कार्यालय शोषण के नहीं, बल्कि सहयोग और सेवा के केंद्र बनें,
  • और जहां न्यायालय निराशा नहीं, बल्कि त्वरित और सुलभ न्याय के प्रतीक हों।
6a0b2c44-3449-4da6-8025-950eb1878a7c

हमारे उद्देश्य

एक न्यायपूर्ण, सशक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संकल्प

नागरिक अधिकार मंच का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को उसके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय और पारदर्शी व्यवस्था पर आधारित समाज का निर्माण करना है। हम एक ऐसे भारत की स्थापना के लिए कार्यरत हैं जहाँ प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत
एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण जहाँ भ्रष्टाचार, शोषण और अन्याय के लिए कोई स्थान न हो तथा प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्राप्त हो।

सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
प्रत्येक नागरिक को समान अवसर के साथ निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।
सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ
हर नागरिक को बेहतर, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों, जिससे किसी भी परिवार को उपचार के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
रोजगार की गारंटी
प्रत्येक योग्य नागरिक को सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार के अवसर प्राप्त हों, जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त जीवन जी सके।

अपराध मुक्त राजनीति
संसद और विधानसभाओं को अपराधी तत्वों से मुक्त बनाकर ईमानदार एवं योग्य व्यक्तियों को राजनीति में आगे आने का अवसर प्रदान करना।
त्वरित एवं सुलभ न्याय
प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के शीघ्र, निष्पक्ष और सुलभ न्याय प्राप्त हो, जिससे न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो।

सेवा आधारित प्रशासन
सरकारी कार्यालयों को शोषण का नहीं, बल्कि सहयोग, पारदर्शिता और जनसेवा का केंद्र बनाना, जहाँ नागरिकों के कार्य सम्मानपूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरे हों।
नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता
समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देकर उसे जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना।

यह मुहिम क्यों आवश्यक है?

आज देश का आम नागरिक बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की ऊँची लागत, न्याय मिलने में देरी और असुरक्षा जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना और समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

हम किन मुद्दों पर कार्य कर रहे हैं?

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण
पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के लिए नागरिकों को जागरूक करना तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना।
स्वास्थ्य सभी के लिए
सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को समाज तक पहुँचाना और स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना।
त्वरित न्याय
प्रत्येक नागरिक को सुलभ, निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय मिले, इसके लिए जनजागरूकता और सकारात्मक सामाजिक पहल को बढ़ावा देना।
हमसे जुड़ें
शिक्षा का अधिकार
प्रत्येक नागरिक को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जनजागरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना। हो।
रोजगार एवं सम्मान
युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार और समान अवसरों की आवश्यकता को समाज के सामने प्रमुखता से उठाना।।
आपकी भागीदारी क्यों महत्वपूर्ण है?
एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण केवल सरकारों से नहीं, बल्कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों से होता है। आपकी सहभागिता इस मुहिम को और अधिक प्रभावशाली बना सकती है। आइए, हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएँ जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समान अवसर और उसके अधिकार प्राप्त हों।