About us
एक जागरूक एवं सशक्त भारत की ओर
नागरिक अधिकार मंच के साथ बदलाव की नई शुरुआत
नागरिक अधिकार मंच एक जनजागरूकता अभियान है जो प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने का कार्य करता है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
नागरिक अधिकार मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचार है—एक जागरूक और सशक्त भारत का विचार। यह एक ऐसी पहल है, जो हर उस व्यक्ति को आमंत्रित करती है, जो बदलाव चाहता है और उसके लिए कुछ करने का साहस रखता है। यदि आप वास्तव में अपने देश से प्रेम करते हैं, यदि आप चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियां एक बेहतर भारत में सांस लें, यदि आप चाहते हैं कि हर नागरिक को सम्मान और अधिकार मिले—तो इस मुहिम का हिस्सा बनिए। अब समय आ गया है कि हम केवल शिकायत करने के बजाय समाधान का हिस्सा बनें। अब समय है कि हम अपनी जिम्मेदारी को समझें और देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
e6638c19-768d-4328-b516-5c75fa9c1a44

हमारा विज़न

हम एक ऐसे भारत की परिकल्पना करते हैं जहाँ भ्रष्टाचार का नामोनिशान न हो, प्रत्येक नागरिक को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ, सम्मानजनक रोजगार और त्वरित न्याय प्राप्त हो। हमारा सपना एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहाँ सरकारी कार्यालय सेवा के केंद्र हों, राजनीति अपराधमुक्त हो और प्रत्येक नागरिक सम्मान, समानता एवं गरिमा के साथ अपना जीवन जी सके।

हमारा मिशन

नागरिक अधिकार मंच का मिशन प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय और पारदर्शी प्रशासन जैसे मूलभूत मुद्दों पर समाज को संगठित करना है। हम जनजागरूकता, जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से एक सशक्त, न्यायपूर्ण और उत्तरदायी भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

हमारे नागरिक अधिकार मंच के सदस्य
596d0904-b227-486d-a14a-8b52973dd5e2
राघवेन्द्र कुमार जी
राष्ट्रीय संरक्षक
0536c01d-9442-4eb3-a240-bec554ad7809
अरविन्द मूर्ती जी
राष्ट्रीय सलाहकार
Screenshot_5
अग्रेस मौर्य जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
a415c193-c50e-4e15-9514-6681743a95df
डॉ आवेश असगर हासमी जी
राष्ट्रीय पदाधिकारी
37c3fba2-1dfc-420f-bb93-d4a868049829
राजीव यादव
राष्ट्रीय संघठन मंत्री
Screenshot_3
वृजेश यादव बागी
राष्ट्रीय संयोजक आंदोलन समिति
2bc46cf9-9fdc-4d76-bfa1-9993384bb3a7
ज़ुबैर ख़ान बाग़ी
वाराणसी प्रभारी